Saturday, 21 January 2012

सैलाब














अपने निर्बल खेतों की, मैं मेढ़ नहीं पाता हूँ
क्यों सिन्धु वो मेरे ढान्ढस ढेर किये जाती है?
वो इतनी गहरी, मैं उसको छेड़ नहीं पाता हूँ
बिंदु बिंदु वो, बिम्ब सा मुझे बिखेर दिए जाती है...

क्यों सिन्धु वो मेरे ढान्ढस ढेर किये जाती है?

आज बहुत सोचा है, उसके समक्ष नहीं जाऊँगा
उसकी वृहत भुजाओं का आलिंगन नहीं पाऊँगा
तो भी मेरा समावेश, कोई तो कर लेगा...
मेरी आकुल सासों का सारांश पढ़ लेगा 

जैसे पढ़ लेता हूँ पाती, मैं कुछ दो लिपिओं की
जैसे वो पढ़ती है... सिन्धु मनःभेद सिपिओं की
हो न हो, हो जायेगा... मेरा भी तो तर्पण
प्रतिबिम्ब को काफ़ी है, एक छोटा सा दर्पण

फिर क्यों उसकी विस्तृत काया, एक लालसा है
उसका पानी जहाँ गिरे, एक ढाल सा है
शायद मेरी मेढ़ों में, है कोई ताना बाना
के है उनको बहना, और है सैलाब को आना...

यों ही मेरी आशा कोई ‘सिन्धु’ न होती
और उसके ज्वारों की ऊर्जा, ‘इंदु’ न होती...

तस्वीर इन्टरनेट से ली गयी है.

Wednesday, 13 October 2010

छोटा अचकन

अब तो जम सा गया है पानी
आसमान का रंग लिए
जिस असीम को नाप रहा था
उसकी छाया तंग लिए

भिक्षुक सा बैठा है जैसे
अपने कातर अंग लिए
और वही निराशा कौंध रही है
नए नए प्रसंग लिए

अब उसको ये नीला अचकन
छोटा छोटा लगता है
और वो कौतुहल सा बचपन
खोटा खोटा लगता है

जो आकाश का बिम्ब लोकने
ज्वारों को ललकाता था
दर्पण सी, बहती बाँहों को
आलिंगन ललचाता था

पर आशा तो आशा है जबतक
उसका कोई निर्वाण नहीं
नैनों की भाषा है जबतक
शब्दों का कोई ज्ञान नहीं

जैसे तुम इंगित हो मेरे
जबतक तुम आसान नहीं
और मैं छवि तुम्हारी जबतक
मैं अपनी पहचान नहीं

अब तो मैं भी भाँप रही हूँ
शब्दों का सारांश
और जलाशय नाप रहा
अपने ही तट अधिकांश

क्योंकि जम सा गया था पानी
आसमान का रंग लिए
जिस असीम को नाप रहा था
उसकी छाया तंग लिए

भिक्षुक सा बैठा था जैसे
अपने कातर अंग लिए
और वही निराशा कौंध रही थी
नए नए प्रसंग लिए

अब आज धुरी को छोड़ धरा
अपने नाच दिखाएगी
हो न हो ये बनी बावरी
सौ सौ चक्कर खाएगी

और जलाशय नए नए
चित्रों का बिम्ब सजाएगा
अम्बर के नीले अचकन पे
बेल और बूटे बनाएगा

तस्वीर इन्टरनेट से ली गयी है.

Friday, 1 October 2010

स्वरुप

बहुत थक गई हूँ पराये बदन में 
पराया बदन अब उतारूँ 
पहनूँ मैं फिर से  फटा जिस्म अपना
जोबन मैं फिर से सवारूँ

बनूँ फिर से जोगन, धरूँ जोग फिर से
चंदा को फिर से निहारूँ
फिर से मैं ढूंढूँ सड़क पे निकेतन
ख़ुद को मैं फिर से पुकारूँ





देखूँ कि मुझमे कहाँ पे छुपे थे
आँगन हरे खेत वाले...
पञ्जर थे मुझमे कई बिम्ब लेकिन,
कहाँ थे वो गंगा के नाले?

कहाँ थीं निराशा कि बंजर धरा पे,
आशा कि जलती मशालें?
कहाँ कल्पनाओं कि ऊँची उड़ानें
कहाँ पे तमस काले काले?

ये मैं नहीं जो सजाई सँवारी
दुल्हन नई और नवेली
मेरे झोपड़े पे बनाई ये किसने
चका चौंध ऐसी हवेली?

निकलूँ मैं बाहर, खोलूँ दरवाज़े
ढूंढूँ कहाँ हैं वो तिनके
जो चुभते थे लेकिन
आवारा परिंदे
इन्हीं से तो थे नीड़ बुनते   

बैठूँ मैं फिरसे उसी आरसी को
मुझी से जो मुझको निकाले
दिखती हूँ तो देख लें मुझको सब
खड़ी हूँ मैं सबके हवाले

तस्वीर इन्टरनेट से ली गयी है.

Thursday, 10 June 2010

गंगा स्नान


जब जान लोगे
मेरे भेद सारे
मुझसे मिटा लेना
तुम खेद सारे

और फिर से मिलना
पुराने प्रणय से
वापस पुराने पुराने
समय से

निशाधीश मेरे
फिर से तुम आना
निश्शेष बातों में
निस्वन जगाना

मेरी धारणाएं बदल सी गयी हैं
पुरानी शिलाएं पिघल सी गयी हैं

जिनपे मेरी तुम्हारी परस्पर
राहें थीं पढ़ती, मीलों के पत्थर

अब राह लम्बी है, और हैं दिशाएँ
देवल कई हैं, कई आस्थाएँ

मैं टेक लेती हूँ माथा सभी को
और भूल जाती हूँ थोड़ी विथाएं

निशाधीश फिरभी...अगर हो सके तो
भरी दोपहर में, निशा लेके आना
बहुत थक गए होगे तुमभी
निकेतन...
बेघर सी अपनी दशा लेके आना

दोनों चलेंगे गंगा नहाने
पापों दुखों को नदी में बहाने

बदले समय में क्या सच क्या मिथ्या?
वही तुम पुजारी, वही मैं भी सत्या

तस्वीर इन्टरनेट से ली गयी है.

परस्पर खेद


अपने भेद मैं तुमको
दे भी दूँ तो, मेरे पास हैं वो

ऐसी कोई बात बताओ
जिस्से तुम ले जाओ
मेरा लेखा संस्मरण का
और वो सारे पाँव

जो कि अपने चिन्ह बनाते
वापस मुझ तक आते हैं
मैं बार बार मिटाता हूँ
वो परिचय से बन जाते हैं



मैं इनसे डरता हूँ
इनमे पता लिखा है मेरा
मेरे गिर्द बनाते हैं ये
पहचानों का घेरा

जिसमें मेरी चादर के
इतने टुकड़े हो जाते हैं
मैं अपने नाम को ढकता हूँ
वो तन भी नहीं छुपाते हैं

मैं नग्न खड़ा चौराहे पे
शर्माता हूँ, घबराता हूँ
अपने रंग बिरंगे कपड़ों
से मैं बाहर आता हूँ

और प्रश्नों की काली परतें
मेरा बदन छुपाती हैं
मैं उत्तर के सादे वस्त्र
चोरी करके लाता हूँ

और पंजी में क़ैदी सा
हो जाता है नामांकन
मैं नंबर बन के जीता हूँ
जोड़ घटाओ का जीवन

अपने भेद मैं तुमको दे भी दूँ तो
मेरे पास हैं वो
ह्रदय बांटना ह्रदय ह्रदय से
सोचता हूँ...अनायास है क्यों?

तस्वीर इन्टरनेट से ली गयी है.

मैं और मेरा साया


मैं अपने साये का पीछा
करता हूँ, पर डरता हूँ
वो मेरी छोटी सी बात
को समझे ना समझे

मेरे पैरों से उलझा
वो मुझसे उलझन खोले
मैं उससे उलझूं,
फिर कोई,
मुझसे उलझे न उलझे

वो अपनी बाहें फलाये
कहता के मैं छल हूँ
आओ मुझमें मिल जाओ
मैं बस पल दो पल हूँ

लेकिन मेरे अलिंगन में
वो इतना खो जाए
अपनी खोज में मुझसे आगे
धीरे से बढ़ जाए

मैं इस पर अपने साए से
लड़ता हूँ, पर डरता हूँ
वो मेरी छोटी सी बात
को समझे न समझे...

(स्वरचित तस्वीर)

दो पल के अवकाश


आज कहीं मत जाओ
आज बैठे रहो सकाश
या मुझको वापस कर दो मेरे
दो पल के अवकाश

और नहीं कुछ था मेरा
बस थोड़े से काश
और थोड़ा आकाश

बहुत विमुख था, यौवन मेरे सम्मुख
लेकिन मेरा था
मैं जिसमें टहला करता था
बहुत बड़ा वो घेरा था


मेरी सीमा छोटी कर दो
अपने छोटे घेरे में
या सारे घेरे ले जाओ
ले लो मेरा पाश

मेरे नयन जलाशय में
बिंब जगत के आते हैं
चलचित्रों से जीवन के
सब साये मंडलाते हैं

निमिश नयन मैं कभी कभी
उनको देखा करता हूँ
भगदड़ करते महानगर
जब आँखों में बस जाते हैं

दर्पन में मैं कभी कभी
भीड़ के जैसा दिखता हूँ
सपने मोल कराने को
कितने हाथों बिकता हूँ

मेरे चुप साननाटों में
जाने किनकी बातें हैं?
निर्जन कहीं नहीं रहता
जाने किनके नाते हैं?

बोझिल मन मैं अब भी अपने
गाँव देखा करता हूँ
ख़ालीपन के तर्क वितर्क
कंकड़ सा फेंका करता हूँ

हिलते पानी में थोड़ा
हिलता हूँ, अच्छा लगता है
छोटी छोटी लहरों से
मिलता हूँ, अच्छा लगता है

कृपण मैं अपने पल छिंनों को
पन्नों में संजोता हूँ
अगली भोर मैं निश्दिन लेकिन
पिछली संध्या खोता हूँ

सारी जनता ले जाओ
करदो सबको निराश
पर मुझको वापस करदो मेरे
दो पल के अवकाश

या आज कहीं मत जाओ
आज बैठे रहो सकाश ...

तस्वीर इन्टरनेट से ली गयी है.

Friday, 23 January 2009

पगला घोड़ा













लो मरी भी हो गई लाल
लिखते लिखते ये स्याही
अब मैं भी सड़कों पे आया
मैं भी बन बैठा राही

जो टूट गया घर मेरा
और टूटा मेरा घेरा
तो मैं भी बन असीम सा नाचूँ
धरा गगन का फेरा

अब मेरे भी बच्चे मर
मैं जैसे पगला घोड़ा
पहली बार यूँ बिन लगाम
इस कोने उस दौड़ा

अपने लिए और बस अपने
पागलपन के ख़ातिर
ये देखो ये गिरा पड़ा
घुड़सवार जो शातिर...

तो इतना सा एकांत मेरा
कैसी आज़ादी लाया
मैं पटख़ पटख़ सिर अपना
चौराहों पे चिल्लाया

जब लिखते लिखते ये स्याही
लो मेरी भी हो गई लाल
तब मैं भी चिथड़न जोड़ूं
और बटोरूँ अपना हाल

तस्वीर इन्टरनेट से ली गयी है.

Wednesday, 23 January 2008

Eternal Tale


I shout because
They ever said
Silence doesn’t prevail…
And in this world
You need to be listened
To win and never fail

I followed path,
They loved me so
They never let me go…
’n they stayed to tell me words
Lest I didn’t know


Loud and louder…
To the deaf dumb globe
Deafening I would hail
Till my voice will shriller grow
And my lips grow pale

I saw the crowd rejoice
More to see
And less to hear
A forbidden barren voice

In rant and rave
To find me naive
I saw the crowd despise
An angered face of undergrowth…
Like steam from frozen ice

‘n I saw the crowd disperse
Like a phoenix to reborn
I saw the crowd rehearse
To born with sharper scorn
I saw it stealing faces
From the public corn
From the under-shroud…
I saw the growing crowd

And better yeah, they come
Now to no dismay…
To merriment, to joy
Wow! to the same array
Bah! the coy, the ‘they’

And do I tell my story?
No, the eternal tale
Where fail, yet we win
Win, yet we fail…

I shout because,
They ever said
Silence doesn’t prevail…

The illustration is taken from the internet.

Saturday, 19 January 2008

I seek


In this glum chamber, I think
I seek something more
Some dampened walls with faces forming
I seek sodden corners
Perhaps more than four
I seek something more



And in this glum chamber I think
A cart chair and table
With mist telling the yester night
And bodies palpable

I seek stale odour
Of bygone pains
I seek wet patches
Of bygone rains

I seek an earthen pot
With slowly eroding brink
To slake my thirst with nature
With earth in my drink

In this glum chamber,
I seek cracks and holes
For grey sunbeams
To peep and spread the kohl

Not the bright windows
But dark window panes
To absorb the light of world
Voices and refrains

But in my glum chamber…

With dampened walls and sodden corners
Dark window panes
Cracks and holes
Grey sunbeam
And bygone rains

Earthen pots with broken brink
And dusky visual art
Forming faces
Mist on table
And chair made of cart


I think I seek some dry pages
To soak away the moistened heart

The illustration is taken from the internet.

She and Me


If I say this is not me
Then who else shall I be?
I fake my days like someone else?
I rather will never be?

But see my life is lived
And who else lived it all
With postures, gestures
Staged so well
A puppet or a doll?

No. I think it’s me
And I have emerged from past
Everyday a thespian
A journey never to last

From yesterday, from yester hour
Yester moment and now
Peeling down to thinner core
Newer and newer wow!

And I will vanish a day
When all my sheaths are shed
Leaving roads untrodden
Leaving books unread

There will be too much congestion
To easily pass away
Time will be thicker
With what I left on way

And I will fail to act,
Or say that it’s not me
For when I will die
I will die with ‘she’.

Self-made illustration.

Let me free her


I will die without a trace but one
My body will never be ruined
And it will be gathered
Wherever they see
Like a friend with them
Or a fiend

I have lived it’s enough
And I want to die
But I want to die within
For where it aches
Is not the world
It aches in me like sin

And so,
I wish to leave my corpse
For all to be along
And take my soul apart with me
To nowhere but keep alone

Jesus I am not
Who could be resurrected
Once, for all, he was done
But I am a man of credible capacity
Who bears the tendency to run

To run away from where it’s pensive
And run away from home
To err, not submit and find a world,
Where errors are taken not from

I will be there, if they solely want
And for that, I shall never decline
But let me ruin for a moment to free her
My soul has a world to find.

The illustration is taken from the internet.

Sunday, 4 November 2007

For recollection


The stone had grown
And now it's iron
Was all I needed to
Sow a chest beneath my bosom,
For hopes and pains to brew

And did I get the metal?
No, the silver dew
On hazel turf in my yard
On purple petals a few

Twinkling with the golden beams
As they fell to prism
Seven shades of livelihood,
Lost to faith and deism!

Lost to glorify
The gory tale of nature
Ah! The balm of arms
And the human stature

Nothing lived for long
Death did come so soon
Long slept the beauties
Doled to earth for boon

And are we now awake?
Holding our tempests
Alone on the debris
Beating our chests?

Because we all have paid
A lifetime to trust
In love, in god, in goodness
And never saw the rust

That ate the soul within
When broken did we fall
In hunger, in death, in madness
And wander did we all

And who did give solace
Neither faith nor deism
We lost our children
So, shall I take the prism?

From the silver dew
On turf in my yard
On purple petals a few
To put beneath for heart…

To recollect the colours
And never lose again…
Or shall I search my metal
To brew hopes and pain?

The illustration is taken from the internet.

Tuesday, 11 September 2007

Lonely heart will…


To leave but silence the only word
Soul but only crowd
Lonely heart will wander by
Plunder and maraud

Will fasten knots to decipher
The mysteries of estrangement
Will submit phoney reasons
To grieve upon and lament

Will forget all its treasons
Once and once again
Let loose the wonderment
Of falsehood and pain…

Lonely heart will thrust to prod,
The leftover of death
Will trust and nod – the lonely heart
To whatever its breath

And no one will ever know…
Lonely heart will flourish by…
In loneliness will grow

To say a sound of silence
To listen to mute hullo!
To freeze the time in history
To resent to travel and go…

Lonely heart will often cry
Will giggle and applaud
Lonely heart will try to speak,
Will fail and shout aloud
To leave but silence the only word
Soul but only crowd…

The illustration is taken from the internet.

Thursday, 30 August 2007

ETERNITY


Sometimes somewhere
Somewhere on roads
A thorn pricks my fingers and toes
I step it over, and walk away
Try to forgive its astray way
For it is the only that makes me leave
Red footprints prevail
As they bleed.

I know my thrust is enough not
To inscribe literature
Of worth… to be sought

Sometimes somewhere
I owe my words
To the thorn that pricks me
And sporadic nerds
And leaves for me
A perennial legacy
From where I derive
–– The moments of eternity.

The askew paths will be swathed away
By years of sands, and sands of years
But I will manage to elude a day
To echo in future, and echo in rears
With puny entreats to generations enroute
Who will face the charge of unwelcome suit

But will stop for a while, to free a jibe
"Ahem! She poor, her poor strive!"

And I will jump in awry joy
Jeers of time, will never annoy

For I will know, they asked the bit
That nature never doled
–– ' Visions more than my eyes can see,
Sounds more than my voice can hold '

Sometimes somewhere
Somewhere on road
I will kiss the thorn
And take it abode
And put it on my lips for shrieks
––That whenever I speak, eternity speaks.

The illustration is taken from the internet.