Tuesday 18 July 2023

अम्माँ

 इससे मांगिन, उससे मांगिन

सबसे मांगिन प्याज़

खच-खच काटिन अम्माँ

भर-भर रोइन आज


 
इससे लाइन, उससे लाइन

जुड़-जुड़ लाइन अनाज

खद-खद भात पकाइन

भर-भर खाइन आज

 

इससे पूछिन, उससे पूछिन

सबके पूछिन राज़

रह-रह रोइन अम्माँ

भर-भर रोइन आज

 



इससे लिहिन, उसको दिहिन

आज उतारिन ब्याज

ख़र-ख़र सोइन अम्माँ

भर-भर सोइन आज

No comments: